How to Become Beautiful Secrets Food Hindi - Digital Lifestyle

How to Become Beautiful Secrets Food Hindi


लंबा जीवन जीने का कोई भी शॉर्ट-कट नहीं होता है, इसके लिए स्‍वस्‍थ दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी है। यह सबकी चाहत होती है कि उसकी उम्र पर बुढ़ापा जल्दी हावी न हो साथ ही उसकी सुंदरता या फिर यौवन लंबे समय तक बरकरार रहे। बेहतर खानपान के जरिए ऑस्टियोपोरोसिस, पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द, कमजोर हड्डी में लाभ होता है। यह जरूरी है कि लंबी उम्र और सुंदरता के लिए ये सभी लंबे समय तक स्वस्थ बने रहे।
 1. बाल और ज्वाइंट्स: एक रसायरण मेदीसुलफोनीलमीथेन (MSM) कई तरह के फल, सब्जियों और अनाजों में पाया जाता है। यह सल्फर का ऑर्गेनिक कंपाउंड होता है। यह आपके शरीरके ज्वाइंट्स को सक्रिय रखता है। यह आपके बालों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है। 

 2. सोया फूड: सोया फूड के सेवन से दोबारा ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने सोयाबीन को गोल्डेनबीन की उपाधि दी, क्योंकि यह पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण है और स्वास्थ्य संबंधी लाभों के लिए उपयुक्त है। इसमें लगभग 40 प्रतिशत प्रोटीन होता है, जो कि दालों में सर्वाधिक है। सोयाबीन का सेवन आपके लिए आपकी दिल की बीमारियों की आशंका को कम करता है । यह आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है।

Read More- https://bakhetwal.blogspot.in/2016/07/benefits-of-mango.html

3. पौधों का स्टेरॉल्स: कद्दू यानी लौकी के बीज टी सेल्स (किलर सेल्स) को शरीर में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधों का स्टेरॉल्स लेना उपयोगी है। सुंदरता बढ़ाने और बुढ़ापे को लंबे समय तक दूर रखने के लिए यह रामबाण की तरह काम करता है। 

4. ऑलिव ऑयल: ऑलिव ऑयल का प्रयोग शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है । यह  बालों से डैंड्रफ समाप्त करता है। ऑलिव ऑयल का प्रयोग खाना और सलाद बनाने में किया जाता है। यह ना सिर्फ आपके सौंदर्य को लंबे समय तक बनाए रखता है बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। 

5. अंगूर: फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मस्तिष्क को लंबे समय तक उर्वर और स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही अंगूर का सेवन अल्जाइमर जैसी बीमारियों को भी दूर करने में अहम भूमिका निभाता है।

Source